Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsVishwakarma Jayanti Celebrated with Worship and Offerings in Ranikhet Area
रानीखेत में विश्वकर्मा दिवस पर उपकरणों का हुआ पूजन
रानीखेत क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में पूजा अर्चना की गई। औजारों और मशीनों का पूजन कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर पूजा और...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 17 Sep 2025 10:27 PM

रानीखेत क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती पर तमाम संस्थानों में पूजा अर्चना हुई। औजारों, मशीनों और अन्य उपकरणों का पूजन किया गया। छावनी परिषद कार्यालय, रानीखेत रोडवेज डिपो, एमईएस सहित तमाम कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित की गई। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। बता दें कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन देवता के रूप में पूजा जाता है। कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर पूजा, पाठ का आयोजन किया। बाद में कई स्थानों पर भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




