विस उपाध्यक्ष चौहान आपदा प्रभावितों से मिले
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर में आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। चौहान पालिका वार्ड के रैलापाली, बेस चिकित्सालय...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 27 Oct 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने नगर में आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। चौहान पालिका वार्ड के रैलापाली, बेस चिकित्सालय और बद्रेश्वर वार्ड पहुंचे। उन्होंने पालिका के ईओ को यहां हुए नुकसान का आगणन कर प्रस्ताव तैयार करने तथा निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, पालिका सभासद मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, देव सिंह, हिमांशु अधिकारी आदि मौजूद रहे।