
जमनिया के ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी
झाड़ी कटान का भुगतान पर ग्रामीणों में आक्रोश झाड़ी कटान का भुगतान पर ग्रामीणों में आक्रोश झाड़ी कटान का भुगतान पर ग्रामीणों में आक्रोश
चौखुटिया। जमनिया में झाड़ी काटन की धनराशि दैनिक मजदूरी के हिसाब से देने की मांग के लिए रविवार को भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। जल्द भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने अनशन को बाध्य होने की चेतावनी दी है। रविवार को पांचवे दिन भी महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वन विभाग से झाड़ी कटान का भुगतान प्रतिदिन के हिसाब से करने की मांग की। धरने का नेतृत्व कर रहे सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि झाड़ी कटान की दो लाख 36 हजार 350 रुपए की धनराशि वन विभाग की ओर से दी जानी है। ग्रामीणों ने कहा कि दस फरवरी तक अगर मांग पूरी नहीं होगी तो 11 फरवरी से क्रमिक अनशन शुरू होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




