महिलाओं ने होली गीतों के साथ स्वांग रचकर गुदगुदाया

Mar 01, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं की होली महफिलें सज रही हैं। महिलाएं घर-घर में बैठकी होली कर रही हैं, जबकि पुरुषों की खड़ी होली में रंग बरस रहा है। विभिन्न मोहल्लों में होली गीतों और नृत्य का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने होली गीतों के साथ स्वांग रचकर गुदगुदाया

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली अपने पूरे शवाब में है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पुरुषों व महिलाओं की होली महफिलें सज रही हैं। एक ओर जहां महिलाएं घर-घर में बैठकी होली कर रही हैं। वहीं, पुरुषों की खड़ी होली में त्योहार का रंग जम रहा है। रविवार को अल्मोड़ा नगर के गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि मोहल्लों में महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने ढोलकी की थाप व मजीरें की छुन छुन के बीच होली की शानदार महफिलें सजीं। महिलाओं ने जय बोलो यशोदा नंदन..., होली आई रही..., शिव के मन माही बसे काशी..., मथुरा में खेल रहे होली..., रंग बरसे भीगे चुनरिया..., मत जाओ पिया होली आई रही..., आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर जमकर नृत्य किया।

वहीं स्वांग के जरिये समाज में व्याप्त कुररितियों में जमकर कटाक्ष किया। इधर, लिंक रोड स्थित महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट के आवास में भी होली की धूम रही। यहां महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली गीतों में जमकर ठुमके लगाए। वहीं, स्वांग के जरिए खूब गुदगुदाया। यहां कौशल्या बिष्ट, लता पांडे, दीपा तिवारी, निमिषा तिवारी, पुष्पा, सरिता भट्ट, ज्योत्सना, शोभा ढींगरा, बिना त्रिपाठी, नदी नेगी, बिमला बोरा, गीता मेहरा, राधा राजपूत, हंसा बिष्ट आदि थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।