ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाविहिप ने जागेश्वर तक निकाली शोभायात्रा

विहिप ने जागेश्वर तक निकाली शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को नगर से जागेश्वरधाम तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पूरे जोश खरोस के साथ शामिल रहे। करीब 10:20बजे नगर के सिद्धबाबा...

विहिप ने जागेश्वर तक निकाली शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 13 Aug 2018 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को नगर से जागेश्वरधाम तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं पूरे जोश खरोस के साथ शामिल रहे। करीब 10:20बजे नगर के सिद्धबाबा मंदिर के पास सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यहां से पल्टन बाजार, कोतवाली बाजार, जौहारी बाजार, लाला बाजार होते हुए शोभा यात्रा जागेश्वर को रवाना हुई।

जागेश्वर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पवित्र ब्रहृमकुंड में स्नान कर जलाभिषेक किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को खासा उत्साह देखने को मिला। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सहित विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, मंगल सिंह, शोभा जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

पौराणिक बद्रेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

अल्मोड़ा। श्रावन माह के अंतिम सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदु परिषद, बजरंगदल, ओजस्वनी, महिला परिषद की ओर से संयुक्त रूप से नगर जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। भैरव मंदिर से जलाभिषेक यात्रा शुरू हुई। सैकड़ों कार्यकर्ता ने श्रीराम के जयकारों सहित ऊ नम: शिवाय के उच्चारण ने वातावरण को रामभक्ति रसधारा में डूबों दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री बजरंगदल नरेंद्र बिष्ट, राज जोशी, जिला महामंत्री कृष्णा भट्ट, जिला महिला परिषद उपाध्यक्ष मंजु आर्या, राधा देवी, पार्वती देवी, रेखा आर्य, विनय तड़ागी, पंकज बिष्ट, गिरीश जोशी, सचिन बिष्ट, अमित रावत, बाबू लाल, योगेंद्र नेगी, शेखर, संजय, कमलेश, करन, भास्कर, हिमांशु, नीरज मेहता, नवीन बिष्ट, सोनू, यासिका भावना बिष्ट आदि मौजूद रहे।

अखंड भारत सप्ताह कार्यक्रम के तहत किया वंदेमातरम कार्यक्रम

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी ने अखंड भारत सप्ताह के तहत सामूहिक वंदेमारम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले सात अगस्त से चल रहे अंखड़ भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में सामूहिक वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सह संगठन मंत्री राष्ट्र शैक्षिक महासंघ के शिवनारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अखंड भारत की परिकल्पना पर प्रकाश डाला और बच्चों को राष्ट्रभक्ति के प्रति निष्ठावान रहने की प्ररेणा दी। संचालन जिला महामंत्री नमित कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, जिलाध्यक्ष अभय साह, उपाध्यक्ष अमन नज्जौन, भुवन पाठक, नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट, नगर महामंत्री नितिन रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें