Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsVarun Upreti Selected for National School Hockey Competition Under 14
राष्ट्रीय स्कूली हॉकी में दम दिखाएंगे वरुण
चिलियानौला नगर पालिका के वरुण उप्रेती का चयन 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर 14) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 2 जनवरी को भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। हॉकी प्रशिक्षक दीपक महरा ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 27 Dec 2024 07:10 PM

चिलियानौला नगर पालिका निवासी वरुण उप्रेती अब राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। उनका चयन 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर 14 बालक) वर्ग के लिए हुआ है। हॉकी प्रशिक्षक और राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक महरा ने बताया कि दो जनवरी को प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल में होगी। हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, जुबेद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, ललित बिष्ट, धीरज वर्मा, सुकृत साह, हरीश मनराल, हेमंत बिष्ट, जयंत रौतेला अदि ने वरुण के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।