Almora News: स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ मारपीट के आरोप में हंगामा
Almora News: रानीखेत में छावनी परिषद के स्वच्छता पर्यवेक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज ने गांधी चौक पर धरना दिया। समाज के लोग गिरफ्तारी और सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी। उन्होंने सफाई कार्यकर्ताओं का अपमान सहन करने की बात की।

Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। छावनी परिषद के स्वच्छता सुपरवाइजर के साथ कथित मारपीट के बाद सोमवार शाम हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोग गांधी चौक पर उमड़ पड़े और धरने पर बैठ गए। गिरफ्तारी और सार्वजनिक माफी की मांग करने लगे।आरोप है कि पार्थ प्लाजा के निकट छावनी परिषद के स्वच्छता पर्यवेक्षक मोहित राजौरिया कर्मचारियों से साफ सफाई करा रहे थे। इसी बीच सफाई को लेकर व्यावसायी उनसे उलझ पड़े और मोहित रजौरिया को थप्पड़ मार दिए। इसी के विरोध में समाज के लोग गांधी चौक पर धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। कहना था कि वह लोग पर्यावरण मित्र हैं, सुबह चार बजे से नगर की सफाई की जिम्मेदारी उठाते हैं, लेकिन कुछ लोग आए दिन बदसलूकी करते हैं।
इस कारण उन्हें भी सार्वजनिक अपमान सहन करना पड़ता है। पुलिस काफी देर तक समाज के लोगों को समझाती रही, लेकिन समाज के लोग आरोपी को मौके पर बुलाकर माफी मांगने तथा कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। इधर, कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


