ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाउत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए कौशल

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए कौशल

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान नई कार्यकारिणी भी गठन किया...

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष चुने गए कौशल
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 24 Apr 2019 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान नई कार्यकारिणी भी गठन किया गया। इसमें कौशल कुमार को अध्यक्ष, मनीष जोशी व कैलाश बडौला को उपाध्यक्ष, गौरव शाह को शाखा मंत्री, चतर सिंह व गिरधारी कुमार को संयुक्त मंत्री, कुंदन लाल संगठन मंत्री, मोहन राम संम्प्रेक्षक, भगवंत मेहरा कार्यालय सचिव, मीना कोरंगा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ चन्दिनी पांडे, आंनद बिष्ट, दुष्यन्त पाल,राजेन्द्र पाल,डीएन पाठक,सुनील कुमार,टेक सिंह,रमेश रौतेला,चंदन सिंह बोरा को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है चुनाव पर्यवेक्षक केएन दानी, वीरेंद्र बिष्ट व लक्ष्मण रजवार की अध्यक्षता में अल्मोड़ा बस स्टेशन में हुए। इस दौरान वेतन का भुगतान समय पर न होने सहित अन्य मांगों का समाधान किए जाने की मांग की। बैठक में क्षेत्रीय सदस्य मोहन राम, महेश वर्मा, आंनद सिंह अधिकारी, उमेश जोशी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें