Uttarakhand Transformation Party Hosts Two-Day Dialogue on State Issues राज्य के हालातों पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय संवाद होगा, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsUttarakhand Transformation Party Hosts Two-Day Dialogue on State Issues

राज्य के हालातों पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय संवाद होगा

अल्मोड़ा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और सहयोगी संगठनों द्वारा राज्य के हालातों पर दो दिवसीय संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। उपपा के अध्यक्ष पीसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 18 Sep 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
राज्य के हालातों पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय संवाद होगा

अल्मोड़ा, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी व सहयोगी संगठनों की ओर से राज्य की हालातों पर दो दिवसीय संवाद होगा। इसमें सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व अन्य लोग हिस्सा लेंगे। संवाद के आयोजन को उपपा की बैठक भी हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उपपा व उसके सहयोगियों की ओर से 20 व 21 सितंबर को दो दिवसीय संवाद होगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आज पूरा हिमालय विनाश के कगार पर पहुंच गया है। खेती चौपट हो चुकी है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है।

उन्होंने बताया कि इस संवाद शिविर में जल-जंगल-जमीन, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति और राज्य के मौजूदा संकटों पर निरंतर काम कर रहे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी भी हिस्सा लेंगे। जनकवि बल्ली सिंह चीमा, उपपा के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, नरेश नौड़ियाल आदि प्रतिभाग करेंगे। यहां केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण राम, किरण आर्या, गोपाल राम, वसीम अहमद, मोहम्मद साकिब, राजू गिरी, पूजा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।