Uttarakhand Protests for Lokayukta Appointment and Permanent Capital in Gairsain तीन सूत्रीय मांगों के लिए इकूखेत में गरजे ग्रामीण, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsUttarakhand Protests for Lokayukta Appointment and Permanent Capital in Gairsain

तीन सूत्रीय मांगों के लिए इकूखेत में गरजे ग्रामीण

उत्तराखंड जनकल्याण समिति और धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति ने इकूखेत में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लोकायुक्त की नियुक्ति, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने और भू-कानून को सख्ती से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 31 Aug 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
तीन सूत्रीय मांगों के लिए इकूखेत में गरजे ग्रामीण

उत्तराखंड जनकल्याण समिति व धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति ने इकूखेत में तीन सूत्रीय मांगों के लिए प्रदर्शन किया। सीएम व राज्यपाल को ज्ञापन भेज लोकायुक्त की नियुक्ति, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने, भू-कानून सख्ती से लागू करने की मांग की। रविवार को लोगों ने विरोध जताकर कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम 2011 के तहत लोकायुक्त की नियुक्ति 12 सालों से लंबित है। गैरसैंण को अब तक स्थाई राजधानी नहीं बनाया जा सका है। जनता की आस्था, क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के लिए गैरसैंण का स्थाई राजधानी होना अनिवार्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।