अल्मोड़ा में 6115 ने दी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

10 वीं संगीत, 12 वीं में हिंदी व कृषि हिंदी की परीक्षा 10 वीं संगीत, 12 वीं में हिंदी व कृषि हिंदी की परीक्षा 10 वीं संगीत, 12 वीं में हिंदी व कृषि हि

अल्मोड़ा में 6115 ने दी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

जिले के विभिन्न केंद्रों में सोमवार को इंटरमीडिएट हिंदी, इंटरमीडिएट कृषि हिंदी व हाईस्कूल संगीत वादन विषयों की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों में कुल 6115 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सोमवार को जिले के सभी 111 केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 6167 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 52 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। दसवीं के संगीत वादन में सभी पंजीकृत नौ छात्रों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट हिंदी में सस्थागत में 5951 में से 5912 ने परीक्षा दी। वहीं, 39 छात्र परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। व्यक्तिगत में पंजीकृत 194 में से 181 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए।

इंटरमीडिएट कृषि हिंदी में सभी 13 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। उसके बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। विभिन्न केंद्रों में सचल दल की ओर से भी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी जनार्जन तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।