‘विकास की गति को कायम रख नई ऊंचाईयों को छुएंगे’

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

फलसीमा के उदयशंकर नाट्य अकादमी में सतत विकास लक्ष्य अचीवर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। सीएम ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले जिलों को बधाई दी। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल को पुरस्कार मिले। 32 संस्थानों और संगठनों को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स में पहला स्थान प्राप्त किया है।

‘विकास की गति को कायम रख नई ऊंचाईयों को छुएंगे’

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। फलसीमा के उदयशंकर नाट्य अकादमी में बुधवार को सतत विकास लक्ष्य अचीवर पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली संस्थाओं, सामजिक लोगों और प्रदेश में पहले स्थान प्राप्त करने वाले जिलों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने विकास की इस गति को कायम रखते हुए राज्य को नई ऊंचाई तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ससत विकास लक्ष्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रुद्रप्रयाग, दूसरे स्थान पर रहे उत्तरकाशी और नैनीताल, तीसरे बागेश्वर, चमोली और टिहरी को पुरस्कृत किया। सीएम ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले जिलों को बधाई दी। साथ ही अन्य जिलों को सीख लेते हुए सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयत्न करने की बात कही। इस दौरान विभिन्न वर्गों में शानदार कार्य करने वाल 32 संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि देश की एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड ने केरल के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। हमने सीमित संसाधनों में असाधारण कार्य कर यह लक्ष्य हासिल किया है। कहा कि पर्यावरण और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए दोनों में संतुलन जरूरी है। कहा कि प्रथम वर्ष में हम दसवें स्थान पर थे, आज पहले स्थान पर हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि हमने सुशासन, गरीब कल्याण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य किया। जिन क्षेत्रों में कुछ कमियां रह गई हैं, वहां सुधार कर अगले वर्ष और बेहतर परिणाम हासिल करेंगे。

सतत विकास में ये हुए सम्मानित

रैक संस्थान या व्यक्ति

1- उत्तराखंड स्टेट शीप, गोट एंड रैबिट फार्मर्स को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड उत्तरकाशी

1- बीएआईएफ इन्सट्यूट फॉर सस्टेनबल लाइवलीहुड्स एंड डेवलपमेंट हरिद्वार

2- हलधर कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड ऊधमसिंह नगर

2- कोका-कोला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नैनीताल

2- अनूप कुमार ऊधमसिंह नगर

3- त्र्यंबक फाउंडेशन पौड़ी

3- संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट देहरादून

4- डॉ नरेंद्र कुमार सिंह नैनीताल

4- डोर फाउंडेशन देहरादून

4- असही इंडिया ग्लास लिमिटेड हरिद्वार

4- अनंत भाष्कर गर्ग देहरादून

5- मीरा काण्डपाल अल्मोड़ा

5- सहेली ट्रस्ट देहरादून

5- चंद्रा भट्ट पिथौरागढ़

5- हिमालयन ब्लूम इंडिया चम्पावत

6- आईटीसी लिमिटेड हरिद्वार

7- ल्यूमिनस पॉवर टैक्नॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार

8- मार्गशाला फाउंडेशन नैनीताल

8- मेरी ते पेरी चेरिटेबल सोसाइटी हरिद्वार

8- देवेंद्र मोहरी पिथौरागढ़

8- पिरूल हैंडिक्रॉफ्ट चम्पावत

10- गोकुल सोसाइटी फॉर हैंडिकैप्ड देहरादून

10- स्पार्क मिंडा फाउंडेशन ऊधमसिंह नगर

11- मेकिंग अ डिफ्रेंस बाई बीईंग द डिफ्रेंस देहरादून

11- सीएसएल इन्फॉटेक देहरादून

12- देवभूमि टेंपल फ्लावर्स रिप्रोसेसिंग प्रोजेक्ट देहरादून

12- वे2हाईट प्राइवेट लिमिटेड ऊधमसिंह नगर

13- सुमति सिंह पौड़ी

13- रिसायकल रुद्रप्रयाग

14- जंगल के दोस्त समिति अल्मोड़ा

15- सिद्धि नरसिंह बाबा चारा समूह चम्पावत

17- उत्तराखंड बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्सन वर्क वेलफेयर बोर्ड देहरादून

सामान्य प्रश्न

यह पुरस्कार वितरण समारोह कब हुआ था?
यह पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।