ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ामहिला अस्पताल से गर्भवती को रेफर करने पर हंगामा

महिला अस्पताल से गर्भवती को रेफर करने पर हंगामा

जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया।...

जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया।...
1/ 2जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया।...
जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया।...
2/ 2जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया।...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 18 Jun 2020 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को रेफर करने के बाद तीमारदारों ने हंगाम कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर जानबूझ कर गर्भवती महिला को हायर सेंटर रेफर करने का आरोप लगाया। गर्भवती को गेट के पास बैठा दिया। हंगामे के चलते अस्पताल में कुछ देर अफरातफरी मच गई। इस दौरान काफी भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने किसी तरह मामला शांत कराया।घटना गुरुवार दोपहर की है, जब सोमेश्वर के खीराकोट से पहुंची गर्भवती महिला तारा देवी पत्नी जगदीश राम को प्रसव कक्ष में ले जाने के बाद डॉक्टरों ने प्रसव कराने के लिए हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टरों ने कहा कि गर्भवती का प्रसव महिला अस्पताल में नहीं हो सकता है। इसको रेफर करना होगा। इस पर गर्भवती के तीमारदार भड़क गए। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गर्भवती महिला को बीते बुधवार को भर्ती किया गया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने गुरुवार को ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने की बात कही। लेकिन गुरुवार को प्रसव कक्ष में ले जाने के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए मना कर दिया। तीमारदारों ने डॉक्टरों पर जानबूझकर गर्भवती को रेफर करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे काफी देर तक अस्प्ताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में परिजन 108 की मदद से महिला को हायर सेंटर ले गए। इधर चिकित्सकों ने तीमारदारों के आरोप को पूरी तरह नकार दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें