कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में खाताधारकों का हंगामा

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

नगर में संचालित एक और सोसाइटी पर खाताधारकों के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। नगर के उल्का देवी मंदिर के सामने खुले सोसायटी कार्यालय में बुधवार को खाताधारकों ने पहुंचकर हंगामा काटा। खाताधारकों ने आरोप...

कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में खाताधारकों का हंगामा

नगर में संचालित एक और सोसायटी पर खाताधारकों के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। नगर के उल्का देवी मंदिर के सामने खुले सोसायटी कार्यालय में खाताधारकों ने जमकर हंगामा काटा। खाताधारकों ने आरोप लगाया कि उनकी एफडी, आरडी को पूरा हुए कई माह हो चुके हैं। लेकिन जमा राशि की अवधि पूरी होने के बाद भी उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब उनको पैसा डूबने का भय सता रहा है।

बुधवार को नगर के उल्का देवी मंदिर के सामने स्थित कैमुना सोसायटी में जमा की रकम नहीं लौटाने पर खाता धारकों ने हंगाम काटा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा सोसायटी बीते जनवरी से जमा राशि की अवधि पूरी होने के बाद भी जमा राशि का भुगतान नहीं कर रही है। ऐसे में अब खाताधारकों को उनके जमा राशि डूबने का भय सता रहा है। जमा की धनराशि नहीं मिलने से मानसिक तनाव में है। उन्होंने आरोप लगाया कार्यालय के जिम्मेदार लोग और कर्मचारी (एआरएम) जयपाल सिंह पाली, (बीएम) शरद अग्रवाल अब किसी का फोन नहीं उठा रहे हैं। जब खाताधारक और एजेंट बुधवार को सोसायटी कार्यालय पहुंचे तो वहां केवल कैशियर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मिले। खाताधारकों ने कहा कार्यालय में तैनात एआरएम और बीएम के कहने पर लोगों ने सोसायटी में पैसा जमा कराया है। इन दोनों ने अब फोन करने पर वह सोसायटी से रिजाइन देने की बात कर रहे हैं। कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में अब खाताधारकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा नगर में संचालित सोसायटी में वर्तमान में 2400 खाताधारक हैं। यहां हेमा वैष्णव, गोविंद बोरा, अनिता बोरा, अर्जून लाल, हेमा देवी, मनजुल मित्तल, ललीत लटवाल, आशुतोष भट्ट, महेश सिंह, प्रभा अग्रवाल, समित वैष्णव, तारा देवी सहित कई खाताधारक मौजूद रहे।

------

पहले भी कई सोसायटी लोगों की करोड़ों की रकम लेकर हो चुकी है फरार

अल्मोड़ा। नगर में पहले भी कई सोसायटी लोगो की गाड़ी कमाई का पैसा लेकर रातों-रात फरार हो चुकी। इसके बाद भी नगर में वर्तमान में ऐसी कई सोसायटी संचालित हो रही हैं। जो लोगों को अधिक ब्याज का लाभ देने की बात कहकर उनकी गाड़ी कमाई जमा कर रही है। लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। बीते कुछ माह पहले भी नगर में संचालित एक सोसायटी अनंत निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लोगों की करोड़ की रकम लेकर फरार हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora Newsकैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में खाताधारकों का हंगामा