ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाउक्रांद विधान सभा प्रभारी भानु का 72 घंटे का उपवास जारी

उक्रांद विधान सभा प्रभारी भानु का 72 घंटे का उपवास जारी

उत्तराखंड क्रांति दल के विधान सभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी का 72 घंटे का उपवास तीसरे दिन जारी रहा। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी पार्क चौघानपाटा...

उक्रांद विधान सभा प्रभारी भानु का 72 घंटे का उपवास जारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 02 Aug 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड क्रांति दल के विधान सभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी का 72 घंटे का उपवास तीसरे दिन जारी रहा। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी पार्क चौघानपाटा में आंदोलनरत जोशी को कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। इधर, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने भी धरनास्थल पर पहुंच कर आंदोलन का समर्थन दिया। उन्होंने कहा विधान सभा प्रभारी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जन हित के मामलों की उपेक्षा के खिलाफ उपवास कर रहे हैं। कहा उक्रांद हमेशा से जनता की आवाज बन कर आगे आया है। उधर, द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। आंदोलनरत जोशी ने कहा गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन को पहुंचीं आशा कार्यकत्रियों ने भी भू-कानून सहित अन्य मांगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

सोमवार को धरना स्थल में बैठे उक्रांद नेता से प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वार्ता के लिए पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन स्तर की मांगों पर कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इस पर जोशी ने कहा प्रदेश में भू-कानून लागू करने के साथ ही अन्य मांगों के लेकर उपवास रखा गया है। अगर मामले में जल्द कोई ठोस पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। यहां पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवराज बनौला, गिरीश गोस्वामी, मुमताज कश्मीरी, प्रमोद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें