ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ातेज रफ्तार ने फिर ली दो लोगों की जान

तेज रफ्तार ने फिर ली दो लोगों की जान

तेज रफ्तार के कारण एक बार फिर दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना बैठा। रविवार को भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग में सोराल के पास तेज रफ्तार से रामनगर को जा रही एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खारी में जा...

तेज रफ्तार ने फिर ली दो लोगों की जान
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 05 Aug 2018 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज रफ्तार के कारण एक बार फिर दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना बैठा। रविवार को भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग में सोराल के पास तेज रफ्तार के कारण रामनगर को जा रही एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खारी में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का कारण कार की स्पीड तेज होना बताया जा रहा है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार जिस जगह पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उसी स्थान पर नीचे की ओर सड़क में तीन बैंड कटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक मोड़ में वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया। दुर्घटना में कार अनियंत्रित होकर तीन बार सड़कों से होकर अंत में करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में कुल पांच लोग सवार थे। इधर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी भतरौंजखान पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब दो-तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों बाहर निकाला।

लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए दो चचेरे भाई, एक की मौत एक घायल

घर से निकलते समय दो चचेरे भाइयों को क्या पता था कि आधे रास्ते में ही वह हमेशा के लिए बिछड़ जाएंगे। सोराल में हुई कार दुघर्टना में दो चचेरे भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पनुवाद्योखन से रामनगर जा रहे थे। बताया जा रहा है दोनों भाई सुबह पनुवाद्योखन से कार से लिफ्ट लेकर रामनगर को रवाना हुए। पुनवाद्योखन से 19 किमी आगे भतरौंजखान-रामनगर मार्ग में सारोल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पनुवाद्योखन निवासी भुवन राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे में जान गंवाने वाला भुवन राम अपने पीछे चार बच्चे और पत्नी को रोता-विलखता छोड़ गया है। उसका सबसे बड़ा बेटा 15 साल का है। दो छोटी बेटियां हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

धनगड़ी में नाला उफान में आने से शव लाने पड़े वापस

पुलिस व स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेजा। जैसे ही शवों को लेकर ट्रक धनगड़ी के पास पहुंचा तो धनगड़ी नाला उफान पर आ गया। देर शाम शवों को वापस भतरौंजखान में लाना पड़ा। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। शवों के भतरौंजखान पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई।

घायलों को खाई से बाहर निकालने में ये लोग रहे शामिल

घायलों को खाई से बाहर निकालने में स्थानीय निवासी प्रमोद चंदोला, हरीश चंद्र, चंदन राम, दीवान राम, दीपक कुमार, जोगा राम व प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, कांस्टेबल शाहिद, दीपक गोस्वामी, वीरेंद्र राय, इंदर सिंह ढेला, तारा सिंह आदि शामिल रहे।

कार दुर्घटना ने लौटाई टोटाम बस दुर्घटना की याद

भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग पर टोटाम के पास 13 मार्च को भीषण बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी। 12 लोग बस दुर्घटना में घायल हो गए थे। रविवार को हुई कार दुर्घटना ने एक बार फिर बस हादसे की याद दिला दी है। रविवार को सोराल के पास हुई दुर्घटना से करीब तीन किमी आगे टोटाम बस हादसा हुआ था। पांच माह के बाद इस क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें