ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाविवेकानंद के शिकागो भाषण पर गोष्ठी शुरू

विवेकानंद के शिकागो भाषण पर गोष्ठी शुरू

स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 125वीं वर्षगांव पर राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संगोष्ठी शुरू हो गई है। पहले दिन संगोष्ठी में कुविवि के...

विवेकानंद के शिकागो भाषण पर गोष्ठी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 28 Sep 2019 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 125वीं वर्षगांव पर राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संगोष्ठी शुरू हो गई है। पहले दिन संगोष्ठी में कुविवि के कुलपति, राम कुटीर मठ अल्मोड़ा, मायावती आश्रम लोहाघाट से आये पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन पर विचार रखे।

सोमवार को कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न स्वागत और देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय महिलाओं ने शगुनआंखर की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री लवराज सिंह धर्मसस्तु ने स्वामी विवेकानंद के शिकांगो सम्मेलन पर विचार रखे। यहां अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद, प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक एवं मायावती आश्रम लोहाघाट के स्वामी नरसिंहानंद, रामकृष्ण आश्रम राजकोट अध्यक्ष के स्वामी निखिलेश्वरानंद, रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रवेशानंद, कुविवि के कुलपति डा. केएस राणा, मनोहर सिंह नेगी, डा. जेसी भट्ट सहित करीब 24 विद्यालयों के बच्चे व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फोटो- 29 एएलएम 3पी।

परिचय- अल्मोड़ा में शनिवार को स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर मौजूद स्कूली बच्चे और लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें