ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाफास्टटैग टॉल टैक्स बूथों में परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों का नुकसान

फास्टटैग टॉल टैक्स बूथों में परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों का नुकसान

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा की बैठक में निगम प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन के ढीले रवैये से फास्ट टैग टॉल टैक्स बूथों में राज्य परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों...

फास्टटैग टॉल टैक्स बूथों में परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 19 Dec 2019 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा ने निगम प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाए गए। कहा प्रबंधन के ढीले रवैये से फास्टटैग टॉल टैक्स बूथों में राज्य परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। डबल टॉल टैक्स चुकाए जाने के कारण हर डिपो को घाटा पहुंच रहा है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर परिवहन निगम की जमीनों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया गया। साथ ही दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

गुरुवार को शाखा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा फास्टटैग टॉल टैक्स बूथों में केश की एक लाइन होने से बसों को कई घंटो की लाइन में खड़ा होना पड़ता है। जिससे यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। विभाग को भी डबल टैक्स देना पड़ रहा है, जिससे निगम के हर डिपो को नुकसान हो रहा है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने निगम की मौजूदा दशा को चिंतनीय बताते हुए निगम प्रबंधन से अशोक लीलैंड कंपनी की नई बसों को उपलब्ध कराने की मांग उठाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने यूनियन के कार्यों का लेखा-जोखा रखा। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने देहरादून में अधिग्रहित की गई जमीन के बदले सरकार तीन सौ करोड़ की धनराशि निगम को उपलब्ध कराए जाने और आईएसबीटी का स्वामित्व निगम को देने पर जोर दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय मंत्री राम अवध यादव ने किया। यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार, शाखा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, शाखा मंत्री प्रकाश लाल, प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश जोशी, डीएल साह, अमरजीत सिंह, अरविंद कुमार, रमेश चंद, प्रकाश सिंह, हरीश पांडे, विनोद कुमार, दीवान सिंह परिहार, मोहन सिंह, तारा सिंह डंगवाल, गणेश आर्या, आनंद सिंह अधिकारी, जयंती गड़ाकोटी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें