ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ानेतृत्व क्षमता विकास को प्रधान और वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

नेतृत्व क्षमता विकास को प्रधान और वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

ताकुला विकास खंड की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली व संजीवनी सामाजिक संस्था द्वारा दायित्व बोध कराने के लिए 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।...

नेतृत्व क्षमता विकास को  प्रधान और वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 14 Feb 2020 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

ताकुला विकास खंड की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली और संजीवनी सामाजिक संस्था द्वारा दायित्व बोध कराने के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पहले चरण में चनौदा न्याय पंचायत की 6 महिला ग्राम प्रधानों के साथ दर्जनों वार्ड सदस्य भागीदारी कर रही हैं। समारोह में प्रेरणा गीत गाकर और बैच लगाकर महिला प्रधानों और सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द हंगर प्रोजेक्ट की संयोजिका पुष्पा बोरा ने कहा कि महिलाओं को अपने पद और दायित्व का अहसास होना आवश्यक है। पद में आने के बाद आपको अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित होना जरूरी है। जिसके लिए यह मुहिम शुरू की गई है। संजीवनी संस्था की सदस्य तुलसी साह ने कहा कि पंचायतों में महिलाएं सशक्त हों और पूरी मजबूती से जिम्मेदारी के साथ अपने गांव के विकास में भागीदारी करें। अपनी मोहर का दुरुपयोग न होने दें तथा पुरुष प्रतिनिधियों को सरकारी कर्मचारी आपसे अधिक तवज्जो न दें इसके लिए स्वयं पंचायत के कार्यों को सम्पादित करें। शिविर में महिला ग्राम प्रधान हेमा नेगी, विमला काण्डपाल, अनीता दोसाद, कवीता आर्य, रेखा देवी तथा नीतू देवी, दीपा देवी, मीरा देवी, ममता देवी, रीता देवी पुष्पा देवी सहित अनेक महिला पंचायत प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें