जनगणना के लिए सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में आगामी जनगणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सोमवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मकान और भवन गणना की सावधानियों, सूचनाओं के संकलन, प्रपत्रों के सही भरने, डिजिटल माध्यमों के उपयोग और डेटा की गोपनीयता पर जोर दिया गया। प्रशासन ने सफल जनगणना के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की आवश्यकता बताई।

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आगामी जनगणना के लिए प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सोमवार को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सभी नामित चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान मकान व भवन गणना में बरती जाने वाली सावधानियां बताई गईं। घर-घर जाकर सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, डेटा की शुद्धता और गोपनीयता पर जोर दिया। प्रशासन की ओर से आह्वान किया गया कि प्रशिक्षित प्रगणक और सुपरवाइजर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे।
ये भी पढ़ें:जनगणना के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
ये भी पढ़ें:जनगणना के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


