भिकियासैंण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन की मौत

May 07, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

भिकियासैंण में रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कार सड़क से उतरकर तीसरे बैंड में गिर गई। मृतक रात्री जागर लगाने के बाद लौट रहे थे। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भिकियासैंण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन की मौत

भिकियासैंण। क्षेत्र के रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मोटर मार्ग पर गुरुवार सुबह कार एक सड़क से उतरकर तीसरे बैंड का पार कर उसी सड़क पर गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव पुलिस के सुपुर्द किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी डौड़ाखाल, भुवन चंद्र पुत्र दीवान राम निवासी सेनरी रानीखेत और आनंद राम निवासी रिची थापल रानीखेत साथ में नौघरिया में रात्री जागर लगाने गए थे। गुरुवार तड़के तीनों चमड़खान की ओर लौट रहे थे। इस दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे रापड़-गंगोड़ा-चमड़खान मार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

देखते ही देखते कार सड़क से उतर कर पहाड़ी से टकराते हुए उसी सड़क के तीसरे बैंड में बीच सड़क उल्टी गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार बरखा जलाल और एसडीआरएफ प्रभारी महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों मृतकों के शव वाहन से निकाले गए। इसके बाद शवों को भतरौंजखान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा झपकी आने से हो सकता है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।