स्याल्दे में पत्थरों से भरी ट्राली पलटी, दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

चिंतोली गांव के पास एक ट्रैक्टर से भरी ट्राली पलट गई, जिससे चार युवक पत्थरों के नीचे दब गए। दो युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रामनगर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और कोहराम मच गया है।

स्याल्दे में पत्थरों से भरी ट्राली पलटी, दो की मौत

ब्लॉक के चिंतोली गांव के पास ट्रैक्टर से लगी पत्थरों से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में चार युवक पत्थरों के नीचे बुरी तरह दब गए। चारों को निकालकर देघाट सीएचसी भेजा गया, लेकिन दो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो को उपचार के लिए रामनगर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक रविवार को देघाट-चिंतोली-नागचूलाखाल मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर भरकर चिंतोली गांव की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर पर चालक और ट्राली में चार युवक सवार थे। गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर एकाएक ट्रॉली असंतुलित हो गई।

जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रॉली पलट गई। ट्राली पलटने से चारों युवक पत्थरों के नीचे दब गए। हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पत्थरों को हटाकर चारों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी देघाट भेजा, लेकिन बुरी तरह से घायल 22 साल के चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह और 24 साल के दर्शन सिंह पुत्र चोटाल सिंह निवासी चिंतोली ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर घायल 23 साल के गोपाल सिंह पुत्र गबर सिंह और 18 साल के नरेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी चिंतोली को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक पसरा हुआ है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, एसओ देघाट अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।