Almora News: निर्माण कार्य से यातायात बंद
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा में बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर ह्यूम पाइप के माध्यम से स्पपर निर्माण कार्य हो रहा है। पुलिस ने बताया कि इस कारण करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर चौपहिया वाहनों और खुखरी गेट से दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं।

Almora News: अल्मोड़ा। बरेली-अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर अल्मोड़ा बुक डिपो के पास आज व कल ह्यूम पाइप के माध्यम से स्पपर निर्माण कार्य होना है। पुलिस के मुताबिक, कार्य के चलते करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर चौपहिया वाहन व खुखरी गेट से अपर माल रोड की ओर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। दोपहिया वाहन जीआर गेट-थाना बाजार-मिलन तिराहा से होकर जाएंगे। लक्ष्मेश्वर से अपर माल रोड की ओर भारवाहक व टैक्सी स्टैंड से करबला दोपहिया व चौपहिया वाहन भी नहीं चलेंगे।

