ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में आज होगा व्यापार भवन का भूमि पूजन

अल्मोड़ा में आज होगा व्यापार भवन का भूमि पूजन

जिला एवं नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को हिम सागर होटल में संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान व्यापार भवन निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 10 दिसंबर को व्यापार भवन का...

अल्मोड़ा में आज होगा व्यापार भवन का भूमि पूजन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 09 Dec 2018 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला एवं नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को हिम सागर होटल में संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान व्यापार भवन निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 10 दिसंबर को व्यापार भवन का भूमि पूजन करने का निर्णय लिया।

जिला व्यापार संघ अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार भवन के निर्माण के लिए जिला और नगर के व्यापारियों ने जिले के समस्त व्यापारियों सहयोग करने की अपील की। आगामी नगर कार्यकारिणी के चुनाव सदस्यता अभियान को लेकर जल्द बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इस दौरान प्रशासन से नगर व आस-पास के क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की। अब तक हुई चोरियों का खुला नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में महासचिव मनीष जोशी, अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महासचिव मनोज सिंह पवार, दीपेश जोशी, दीपक वर्मा, दिनेश मठपाल, गिरीराज साह, वकुल साह, कमल बिष्ट, दीप जोशी, नवीन वर्मा, चम्पा जोशी, विजय भट्ट सहित मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें