ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ासल्ट में शहीदों को याद किया

सल्ट में शहीदों को याद किया

कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...

1/ 3कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...
कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...
2/ 3कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...
कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...
3/ 3कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया।...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 05 Sep 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमाऊं के बारदोली सल्ट क्षेत्र को उसके महान त्याग और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया। यह बात वित्त और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने सल्ट के खुमाड़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहीं। उन्होंने कहा सल्ट क्षेत्र के महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों ने अपना कल हमारे आज के लिए कुर्बान किया।

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को अपने प्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास करना होगा।मंत्री प्रकाश पंत ने कहा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करना ही उनका हमारा लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि 1942 की जनक्रांति का व्यापक असर पूरे देश के साथ सल्ट पर भी पड़ा। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को उनका पूरा प्रयास रहेगा। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर क्षेत्र के विधायक गोविन्द सिंह कुजंवाल ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भी प्रशासन से हर सम्भव सहायता और दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउददेशीय शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं के निवारण का भरोसा दिलाया। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मदन सिंह भण्डारी ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की समस्याओं को वित्तमंत्री के सम्मुख रखी। इस मौके पर एसडीएम गौरव चटवाल, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, महेश्वर सिंह महरा, मनवर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी, प्रकाश जोशी, दीपक शर्मा, देवीदत्त शर्मा, दिनेश महरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुमाड़ शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में कार्यकर्ताओं ने व्याखूली सेवाधाम शशिखाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की शहादत को याद किया गया। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि खुमाड़ के शहीदों की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में बेरोजगारी से लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार केवल जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक रानीखेत करन महरा, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेन्द्र रावत मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें