Almora News: भिकियासैंण में स्काउट-गाइड शिविर सम्पन्न
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैंण। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार स्थलों पर संपन्न हुआ, जिसमें प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, झंडागीत, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक सचिव बीडी शर्मा ने इस आयोजन की जानकारी दी।

Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैंण। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार शिविर स्थलों अटल उत्कृष्ट जीआईसी भिकियासैंण, चौनलिया, विनायक राजकीय इंटर कॉलेज जमोली और राइंका उत्तमछाणी में सम्पन्न हुआ। ब्लॉक सचिव बीडी शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्रार्थना, झंडागीत, इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-बंधन, खोज के चिह्न, सीटी के संकेत, टैंट-पिच आदि विभिन्न जानकारी दी।


