ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाबारिश से मौसम का बदला मिजाज, ठंड ने बड़ाई लोगों की मुश्किलें

बारिश से मौसम का बदला मिजाज, ठंड ने बड़ाई लोगों की मुश्किलें

अल्मोड़ा सहित अन्य क्षेत्र में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश मौसम के पल-पल करवट बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है।...

बारिश से मौसम का बदला मिजाज, ठंड ने बड़ाई लोगों की मुश्किलें
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 07 Jan 2020 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा सहित अन्य क्षेत्र में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश मौसम के पल-पल करवट बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार घट रहा है। जिसने लोगों की मुश्किलें बड़ा दी है। इन दिनों लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे है। हालांकि कुछ दिन धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली। लेकिन जिस तरह से एक सप्ताह के भीतर तापमान में हो रही लगातार गिरावट से मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। वहीं लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से दोबारा बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े सहित अलाव का सहारा ले रहे है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें