ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाठेका प्रथा के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

ठेका प्रथा के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ठेका प्रथा को समाप्त करने सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ...

ठेका प्रथा के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 17 Oct 2019 04:33 PM
ऐप पर पढ़ें

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ठेका प्रथा को समाप्त करने सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर सफाई कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गुरुवार को पालिका प्रागंण में सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार अवगत कराने के बाद भी सरकार की ओर से ठेका प्रथा को बंद नही किया जा रहा है। इस कारण सफाई कर्मचारियों का परिवार आर्थिक, सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अंतिम लाइन में खड़ा है। कर्मचारियों को केवल 6 से 7 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जिससे कर्मचारी अपने बच्चों को ना ही अच्छी शिक्षा दे पा रहे और ना ही अच्छे स्वास्थ्य व शिक्षा का लाभ दे पा रहे हैं। कर्मचारियों ने सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करने के लिए कई बार सरकार के प्रतिनिधियों से मांग की। लेकिन समस्याओं के निराकरण के लिए कोई उचित कार्रवाही नही होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने जल्द ठेका प्रथा समाप्त करने सहित 14 सूत्रीय को निराकरण की मांग की है। मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

कर्मचारियों ने कहा कि आज यानी शुक्रवार को मामले को लेकर शिष्टमंडल की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यहां प्रदेश महासचिव राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष सुरेश कैशरी, महासचिव राजेश, सतीश कुमार, दीपक चंदेल, राजेंद्र, दीपक सैलानी, मुकेश पवार, दीप चंद्र, राजू, अजय कल्लू, कृष्ण कुमार, राजेश, आशा देवी, विमला देवी, अनीता देवी, सागर, प्रदीप कुमार, यशपाल, कमल चौहान, चेतन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें