ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ादशरथ का राम वियोग में प्राण त्यागने के दृश्य ने दर्शकों को किया भाव विभोर

दशरथ का राम वियोग में प्राण त्यागने के दृश्य ने दर्शकों को किया भाव विभोर

रानीखेत के मल्ली रियूनी में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार की रात रामलीला में राम लक्ष्मण और सीता के वन जाने के साथ ही पुत्र राम के वियोग में राजा दशरथ का प्राण त्यागना, राम-केवट संवाद, केवटों का...

दशरथ का राम वियोग में प्राण त्यागने के दृश्य ने दर्शकों को किया भाव विभोर
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 05 Nov 2019 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीखेत के मल्ली रियूनी में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार की रात रामलीला में राम लक्ष्मण और सीता के वन जाने के साथ ही पुत्र राम के वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग का मंचन किया। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन और राम-केवट संवाद का सुंदर मंचन किया। केवट राम को चमत्कारी पुरुष बताते हुए अपनी नाव में बिठाने से मना कर देते हैं। इसके बाद कलाकारों ने केवट राम के चरणामृत सेवन करने का सुंदर मंचन किया। श्रीराम की भूमिका में मनदीप अधिकारी, लक्ष्मण अभिषेक अधिकारी, दशरथ गोविंद अधिकारी, कैकेयी सुधांशु भट्ट के अभिनय ने लोगों को बांधे रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें