ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाबंदरों की समस्या के लिए ठोस योजना बनना जरुरी

बंदरों की समस्या के लिए ठोस योजना बनना जरुरी

नगर में बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिला कल्याण संस्था का गांधी पार्क चौघानपाटा में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में पालिकाध्यक्ष...

बंदरों की समस्या के लिए ठोस योजना बनना जरुरी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 23 Nov 2017 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में बंदरों और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिला कल्याण संस्था का गांधी पार्क चौघानपाटा में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नगर में बंदरों की समस्या से लोग परेशान हैं इसके समाधान के लिए केवल बंदरों को पकड़ना ही कोई समाधान नहीं है। इससे केवल पैसे की बरबादी होती है।

वक्ताओं ने कहा कि गांव गांव में यह अभियान चलाना होगा। सबसे पहले लोगों को बंदरों को खाना देना बंद करना होगा। लोग बंदरों को खाना दे रहे हैं जिससे वह ज्यादा संख्या में शहर की ओर आ रहे है। बंदरों से निजात के लिए सरकार को चेताने की बात भी वक्ताओं ने कही। सभा की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल एवं संचालन पुष्पा सती ने किया। सभा को पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, पूर्व सैनिक लीग के पीजी गोस्वामी, घनानंद जोशी, ब्रिगेडियर किशोर जोशी, केशव दत्त पांडे, डे केयर सेंटर के मथुरा दत्त मिश्रा, एमएस नयाल, जीसी जोशी, साई निष्काम सेवा समिति के मनोज सनवाल, जिला व्यापार मंडल के मनीष जोशी, पेंशनर्स एसोसिएशन के भागीरथ पांडे, मनोहर सिंह नेगी, दया कृष्ण कांडपाल, पूरन तिवारी, अख्तर हुसैन, लता तिवारी, पूरन रौतेला, दीपा त्रिपाठी ने आदि ने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें