ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में अधिकतम तापमान पहुंचा 26 डिग्री सेल्सियस

अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान पहुंचा 26 डिग्री सेल्सियस

अल्मोड़ा में शनिवार को भी मौसम काफी खुशनुमा रहा। सुबह से लोगों को तेज धूप के दर्शन हुए। पिछले दिनों की तुलना में मौसम काफी खुशमिजाज नजर आ रहा है। हल्की ठंडी हवाओं से सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास...

अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान पहुंचा 26 डिग्री सेल्सियस
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 23 Mar 2019 11:17 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में शनिवार को भी मौसम काफी खुशनुमा रहा। सुबह से लोगों को तेज धूप के दर्शन हुए। पिछले दिनों की तुलना में मौसम काफी खुशमिजाज नजर आ रहा है। हल्की ठंडी हवाओं से सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। लेकिन दिनभर चटख धूप के चलते लोग काफी खुश नजर आ रहे है। बीते दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। प्रत्येक दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दो दिन में तापमान ने कुछ यू करवट बदली है कि अधिकतम तापमान 17 से 26 डिग्री पहुंच चुका है। दिन में अधिक देर तक धूप में खड़े रहने पर हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। अधिकांश लोगों ने ऊंनी वस्त्रों को धारण करना छोड़ दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रानीखेत में प्रतिदिन तापमान में हो रहीं बढ़ोतरी, मौसम भी बदला

रानीखेत। नगर क्षेत्र में होली के बाद धीरे-धीरे मौसम में लगातार परिवर्तन होता जा रहा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन भर खिली धूप के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री जा पहुंचा। ठंड में कमी आने के साथ बदलते मौसम से मौसम भी सुहावना होने लगा है। इस बार मार्च के पहले पखवाड़े तक भी कई बार बारिश और खराब मौसम के बाद अब मौसम में बदलाव होने लगा है। कुछ दिनों से निकल रहीं चटख धूप से ठंड में कमी तो आई है। साथ ही मौसम भी सुहावना होने लगा है। इस बीच नगर क्षेत्र में ठंड कम होने लगी है। हालांकि सुबह-शाम अब भी हल्की ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री जा पहुंचा वहीं न्यूनतम तापमान अब भी छह डिग्री पर बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें