ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ामहर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव

महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश...

महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश...
1/ 2महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश...
महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश...
2/ 2महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 27 Jul 2018 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती व उनके परम शिष्य व विश्व के महानतम चेतना वैज्ञानिक महर्षि महेश योगी का पूजन व गुरु वंदना की गई। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री 108 त्रिलोक गिरी ने कहा कि महर्षि के अनवरत प्रयास किया कि हर व्यक्ति को अपनी वैदिक गुरु परंपरा एवं वैदिक तकनीकों से अपनी चेतना को जागृत कर अपने परिवार व समाज को एक सुगठित व अनुशासित इकाई के रूप में परिवर्तित करने का कार्य करना चाहिए। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्माचारी गिरीश ने गुरुपूर्णिमा के कहा कि महर्षि महेश योगी ने सारा जीवन अपने परमाराध्य गुरुदेव स्वामी ब्रह्मापनंद सरस्वती के चरणों में समर्पित किया। विद्यालय के प्राचार्य बीबी भट्ट ने कहा कि गुरुपूर्णिमा का दिन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए पावन दिवस है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि महर्षि की ओर से प्रणीत भावातीत के ध्यान के माध्यम से समाज में फैले तनाव व उससे उत्पन्न बीमारियों को हटाना ही हमारा दायित्व होना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इधर होली डे होम स्थित महर्षि विद्या मंदिर की शाखा में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि श्री 108 स्वामी विवेकानंद, विशिष्ट अतिथि प्रो़ गंगा सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य हेमा कांडपाल समेत सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें