दन्या में किशोरी से दुष्कर्म, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अल्मोड़ा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी के साथ फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यूपी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी ने बताया कि भगतपुर मुरादाबाद निवासी सोहेल पुत्र युनूस हाल पता पॉलीटेक्निक दन्या उसे बार-बार परेशान करता था। कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसको ब्लैकमेल किया। घर में घुसकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को शिकायत की तो फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और तहरीर दी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर एसओ दिनेश नाथ महंत ने बीएनएस की धारा 64, 351 बी और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



