Almora News: सरकारी पत्र गायब होने से भड़के पूर्व शिक्षक
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: पूर्व शिक्षक देवी दत्त बिष्ट ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक से संबंधित शिकायत पत्र के गायब होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तर से पत्र का गायब होना व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल उठाता है। उन्होंने इसकी जांच के लिए एफआईआर कराने की मांग की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।

Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। ग्राम पंचायत की खुली बैठक से संबंधित मामलों की जांच को लेकर दिए शिकायती पत्र के गायब होने पर पूर्व शिक्षक देवी दत्त बिष्ट नाराज हैं। कहना है कि सरकारी दफ्तर से इस तरह के पत्र गायब होना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्र क्यों और किसने गायब किया, इसकी एफआईआर होनी चाहिए। वहीं, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।


