उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने विधानसभा जागेश्वर के पनुवानौला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आने पर ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पिलख्वाल ने जगह-जगह बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चाय बागानों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए समस्या का निराकरण करने को लेकर आश्वस्त किया। कहा कि गुरूड़ाबांज में जल्द चाय फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इस मौके पर यहां रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, बलवंत गैड़ा, रूप सिंह, गोपाल मेहता, राजेंद्र राणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन जोशी, गणेश बिनवाल, देवेंद्र बिष्ट, हेमंत साह, मनीष नेगी, केदार बिष्ट, हरीश नेगी, रवि बनौला, प्रकाश पांडे, चंदन मेहता, कमल भट्ट, मनोज पांडे, नीरज जोशी, नवीन भट्ट, जितेंद्र गैड़ा, कन्नू राणा, विनोद कुमार, गोकुल सिंह, भुवन तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।