ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाताड़ीखेत ब्लाक में भी मतदान में आगे रही महिलाएं

ताड़ीखेत ब्लाक में भी मतदान में आगे रही महिलाएं

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ताड़ीखेत विकासखंड की महिलाएं गांवों की सरकार चुनने में आगे रहीं। चुनावों में महिलाओं ने खास रूचि और जागरूकता दिखाई। पुरूषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोट...

ताड़ीखेत ब्लाक में भी मतदान में आगे रही महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 12 Oct 2019 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ताड़ीखेत विकासखंड की महिलाएं गांवों की सरकार चुनने में आगे रहीं। चुनावों में महिलाओं ने खास रुचि और जागरूकता दिखाई। पुरूषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोट किए। ब्लाक में हुए कुल मतदान मतदान में महिला वोटरों का प्रतिशत 68.39 फीसदी रहा, जबकि चुनावों में 53.36 प्रतिशत पुरूष वोटरों ने ही मतदान किया। ब्लाक के अधिकांश बूथों में महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से अधिक रही।पंचायत चुनावों में ताड़ीखेत ब्लाक में कुल 60.02 प्रतिशत मतदान हुआ। खास बात ये कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं चुनाव के प्रति खासी सजग दिखीं। महिलाएं बढ़-चढ़कर चुनावों में मतदान करने निकली और स्वस्थ्य लोकतंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। ताड़ीखेत के कुल 136 पोलिंग बूथों में से अधिकांश बूथों में महिला मतदाताओं का प्रतिशत पुरूषों के मुकाबले अधिक रहा। ब्लाक में कुल मतदाताओं की संख्या 57429 है, जिनमें पुरूष वोटरों की संख्या 29695 तथा महिला मतदाताओं की कुल संख्या 27734 रही। लेकिन पुरूष मतदाताओं की अधिक संख्या होने के बावजूद, महिला मतदाताओं ने गांवों की सरकार बनाने में खासी रूचि और जागरूकता का परिचय दिया। चुनावों में कुल 68.39 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि पुरूष वोटरों का प्रतिशत 53.36 फीसदी ही रहा। बूथों में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की अधिक भीड़-भाड़ देखी गई।

सबसे अधिक व कम मतदान वाले बूथों में भी महिलाएं रहीं आगे

रानीखेत। ताड़ीखेत के सबसे अधिक और सबसे अधिक मतदान वाले बूथों में भी महिलाएं ही वोट करने में आगे रहीं। पंचायत चुनावों में ताड़ीखेत के पिलखोली बूथ में सर्वाधिक 540 मत पड़े। यहां 294 महिलाओं व 246 मतदाताओं ने मताधिकारी का प्रयोग किया। बूथ में कुल 760 मतदाता दर्ज थे। जबकि मिलौती बूथ का मत प्रतिशत सबसे कम रहा, लेकिन यहां भी महिलाएं आगे रहीं। यहां कुल 49 (17.13) प्रतिशत वोटरों ने ही वोट डाले, जिनमें महिलाओं की संख्या 29 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 20 रही। बूथ में कुल 286 मतदाता थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें