ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ास्वामी अग्निवेश पर हमले की कड़ी निंदा

स्वामी अग्निवेश पर हमले की कड़ी निंदा

झारखंड में आदिवासियों के सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं बधुवा मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश पर किए हमले की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। केन्द्र...

स्वामी अग्निवेश पर हमले की कड़ी निंदा
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 17 Jul 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में आदिवासियों के सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं बंधुवा मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश पर किए हमले की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। केन्द्र सरकार से मांग की है कि हमला करने वाले दोषियों को जल्द पकड़ कर गिरफ्तार किया जाए। उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने इस मामले जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की यहां आयोजित बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने आरोप लगाया कि स्वामी अग्निवेश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने इस हमले को शर्मनाक बताया। केन्द्र और झारखंड सरकार से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इधर, उत्तराखंड लोक वाहिनी के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वामी अग्निवेश पर हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा लोगों की आवाज को आगे बढ़ाने वाले लोगों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को एकजुट होकर ऐसी ताकतों का विरोध करना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें