Almora News: जिला योजना समिति के चुनाव में सुंदर जीते
Almora News: चिलियानौला नगरपालिका में जिला योजना समिति के सदस्य पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुंदर सिंह कुवार्बी ने नीमा मेहरा को तीन मतों से हराकर जीत हासिल की। कुवार्बी को 10 और मेहरा को सात मत मिले। कुल 19 सभासदों में से 18 ने मतदान किया और एक मत निरस्त हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बताया।
Almora News: रानीखेत, संवाददाता। चिलियानौला नगरपालिका में जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में सुंदर सिंह कुवार्बी और नीमा मेहरा के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें सुंदर सिंह कुवार्बी ने तीन मतों से जीत दर्ज की। सुंदर कुवार्बी को 10 मत मिले, जबकि नीमा मेहरा को सात मत प्राप्त हुए। कुल 19 सभासदों में से 18 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक मत निरस्त हुआ। सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सुरेंद्र जलाल, पान सिंह और पूरन जलाल ने सहयोग किया।
यहां पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष विनीत कुवार्बी, चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किरन नेगी, हीरा सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

