Almora News: चिलियानौला में सुंदर कांड से माहौल भक्तिमय
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: रानीखेत के चिलियानौला पालिका के शिव मंदिर परिसर में महिला मंडली द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पूरा दिन सुंदर कांड चलता रहा और देर शाम भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। अंत में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
चिलियानौला में सुंदर कांड से माहौल भक्तिमय
Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। चिलियानौला पालिका के शिव मंदिर परिसर स्थित रामलीला मंच पर महिला मंडली की तरफ से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। दिन भर वहां सुंदर कांड चलता रहा। देर शाम भजन कीर्तनों ने समां बांधा, बाद में मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सरस्वती पंत, कमला फुलोरिया, कमला बिष्ट, सरिता पपने, पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, सभासद सुंदर कवार्बी, सतीश चंद्र सिंह नेगी, विनोद जोशी आदि थे।


