Almora News: ग्राम प्रधान की अकस्मात निधन पर शोक
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: ताकुला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेटा बड़सीला के ग्राम प्रधान ललित मोहन तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया है। 46 वर्षीय तिवारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन से ग्राम पंचायत में शोक की लहर है और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दुख व्यक्त किया है।

Almora News: कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। ताकुला ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेटा बड़सीला के ग्राम प्रधान 46 वर्षीय ललित मोहन तिवारी पुत्र स्व. देवी दत्त तिवारी का अकस्मात निधन हो गया है। ललित मोहन तिवारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन से परिवार के साथ पूरी ग्राम पंचायत भेटा बड़सीला में भी शोक व्याप्त है। ग्राम प्रधान संगठन सोमेश्वर के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।


