असाइनमेंट विलम्ब शुल्क में छूट की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाएसएएसजे छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने असाइनमेंट जमा करने के लिए प्रति विषय 500 रुपये विलम्ब शुल्क की शिकायत की। छात्रों को एक विषय का असाइनमेंट जमा न करने पर 3000 रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी असाइनमेंट के लिए 500 रुपये के समेकित विलम्ब शुल्क की मांग की।

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएएसजे के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि असाइनमेंट जमा करने के लिए प्रति विषय पांच सौ रुपये विलम्ब शुल्क निर्धारित है। इस कारण एक भी विषय का असाइनमेंट जमा नहीं करने वाले छात्रों को तीन हजार रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक से इसमें छूट देते हुए सभी असाइनमेंट पांच सौ के समेकित विलम्ब शुल्क के साथ जमा करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


