तीन बाइक सीज, एक कार का चालान
Apr 05, 2026 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरकरार रखी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीन बाइकें रेट्रो साइलेंसर के लिए जब्त की गईं और एक कार का चालान कटा। लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

अल्मोड़ा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेट्रो साइलेंसर से फर्रारा मार रहे तीन लोगों की बाइक को सीज कर लिया। इसके अलावा एक कार के शीशों में काली फिल्म लगाई मिली। कार्रवाई करते हुए कार का चालान काट दिया। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


