Almora News: छावनी में अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाAlmora News: रानीखेत के छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भवनों की मरम्मत के लिए छावनी परिषद ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीईओ आकाश कुमार शर्मा ने कहा कि निर्देशों का पालन आवश्यक है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरम्मत नियमों की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं भवनों की मरम्मत कराने की योजना बना रहे लोगों के लिए छावनी परिषद ने कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीईओ आकाश कुमार शर्मा का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भवन मरम्मत संबंधी नियमों में शिथिलता के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट और कार्यालय के सूचना पट्ट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


