ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाएसएसपी भट्ट किशोरियों के हस्तशिल्प की सराहना की

एसएसपी भट्ट किशोरियों के हस्तशिल्प की सराहना की

एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को बाल कल्याण समिति के साथ बख स्थित किशोरी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रहे...

एसएसपी भट्ट  किशोरियों के हस्तशिल्प की सराहना की
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 07 Jul 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

एसएसपी पंकज भट्ट ने बुधवार को बाल कल्याण समिति के साथ बख स्थित किशोरी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां रहे वाली किशारियों के बनाई गई हस्तशिल्प की सराहना की। उन्होंने यहां रहने वाली बच्चियों से संवाद किया और उनके व्यक्तित्व विकास तथा शिक्षा को लेकर चर्चा की। बताया कि पुलिस प्रशासन प्रदेश में चाइल्ड फ्रेंडली थाना बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने किशोरी सदन की समस्याओं का निराकरण के लिए अपने स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौ​के पर हीराडुंगरी निवासी मनीषा जोशी पत्नी रमेश चन्द्र जोशी ने सदन में रह रही सभी किशोरियों को स्पोर्टस सूज वितरित किए। यहां बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, ​नीलिमा भट्ट, अर्चना कोठारी, रेखा साह, किशोरी सदन की अधिक्षिका मंजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें