अल्मोड़ा में छात्रावासों के जर्जर भवनों का जल्द होगा सुधारीकरण

Mar 06, 2026 11:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में स्थित कुर्मांचल और शैलजा छात्रावासों के जर्जर भवनों के सुधारीकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर दोनों छात्रावासों के लिए दो करोड़ 84 लाख रुपये का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

अल्मोड़ा में छात्रावासों के जर्जर भवनों का जल्द होगा सुधारीकरण

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के अधीन आने वाले छात्रावासों के जर्जर भवनों का जल्द सुधारीकरण होगा। इसके लिए एसएसजे प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। सोबन सिंह जीना परिसर के अधीन कुर्मांचल और शैलजा छात्रावासों के भवनों की हालत खस्ता है। इससे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में कुर्मांचल में 50 तो शैलजा छात्रावास में 100 छात्र-छात्राएं हैं। लेकिन भवनों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। बारिश में छत का टपकना आम हो गया है। लंबे समय से इन छात्रावासों की छतों का सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। जर्जर भवनों से छात्र-छात्राओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्रावासों के सुधारीकरण के लिए शासन को दो करोड़ 84 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। एसएसजे विवि के वित्त अधिकारी अमिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही भवनों के सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।