एसएसजे में 7226 पंजीकरण, अब शुरू होंगे प्रवेश

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा के एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 31 मई तक पोर्टल खोला गया था। कुल 7226 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अल्मोड़ा परिसर में 1230, पिथौरागढ़ में 1440, बागेश्वर में 610 और चम्पावत में 350 छात्रों ने पंजीकरण किया है।

एसएसजे में 7226 पंजीकरण, अब शुरू होंगे प्रवेश

अल्मोड़ा। एसएसजे में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 31 मई तक पोर्टल खोला गया था। कुल 7226 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर विवि में प्रवेश की इच्छा जताई है। अब विश्वविद्यालय जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एक मई से ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए थे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई तक की गई थी। इस बार विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों व परिसरों में प्रवेश के लिए 7226 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अल्मोड़ा परिसर की बात करें तो 1230 छात्रों ने पंजीकरण किया है।

वहीं, पिथौरागढ़ में 1440, बागेश्वर में 610 तो चम्पावत परिसर में 350 पंजीकरण हुए हैं। अब पंजीकरण के बाद जल्द ही विवि में प्रवेश भी शुरू होने वाले हैं। विश्वविद्यालय के मुताबिक, प्रवेश के लिए पहले प्रवेश समितियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद ही प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। हालांकि कम पंजीकरण होने के कारण अभी विश्वविद्यालय फिर से पोर्टल खोलने की भी तैयारी कर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।