स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में एसएसजे विवि का दीक्षांत समारोह 18 जून को होगा। इसमें 2020-23, 2021-24, 2022-25 स्नातक और 2020-22, 2021-23, 2022-24, 2023-25 स्नातकोत्तर बैच के स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्तियों के लिए 3 जून तक ईमेल पर संपर्क करें।

स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची जारी

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 जून को होना है। इसमें विश्वविद्यालय के स्नातक 2020-23, 2021-24, 2022-25 और स्नातकोत्तर 2020-22, 2021-23, 2022-24 व 2023-25 बैच के स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं की सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि अगर विजेताओं की सूची पर कोई आपत्ति हो तो वह प्रमाण पत्र सहित तीन जून तक परीक्षा अनुभाग की ईमेल आईडी coessjualmora@gmail.com पर आपत्ति दर्ज कर करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।