एसएसजे में शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
अल्मोड़ा में एसएसजे विवि में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मूल्यांकन केंद्र का उद्घाटन किया। करीब 150 प्राध्यापकों द्वारा डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। रिजल्ट दस जून से जारी होगा।

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। अल्मोड़ा परिसर के वानिकी विभाग में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय दस जून से रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। एसएसजे विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों व परिसरों में इन दिनों सम सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्र-छात्राओं का रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके, इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मूल्यांकन केंद्र का शुभारंभ किया। मूल्यांकन प्रभारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि करीब 150 प्राध्यापकों की ओर से डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
दूसरे विश्वविद्यालयों से भी प्राध्यापक मूल्यांकन के लिए बुलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दस जून से रिजल्ट जारी होने शुरू हो जाएंगे। मूल्यांकन सही तरह से हो सके, इसके लिए कॉपियों की रैंडम जांच भी की जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर सभी को आवश्यक दिशानिर्दश दिए गए हैं। जून आखिरी सप्ताह तक अधिकतर कक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


