एसएसजे में एक जुलाई से होंगे प्रवेश, 16 से चलेंगी कक्षाएं
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी। कक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी। स्नातक तीसरे-पांचवे और स्नातकोत्तर पहले व तीसरे सेमेस्टर के लिए प्रवेश 13 जुलाई से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 20 मई है। विश्वविद्यालय ने सभी कार्यक्रमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। 16 जुलाई से कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। स्नातक तीसरे-पांचवे व स्नातकोत्तर पहले व तीसरे की कक्षाओं में 13 जुलाई से प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। एसएसजे विवि में स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर किए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 मई रखी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने प्रवेश व कक्षाओं के संचालन की तिथियां भी तय कर ली हैं। विवि के डीन अकादमिक डॉ. अनिल कुमार यादव ने आदेश जारी कर बताया कि एक जुलाई को सभी प्रवेश समितियों की बैठक की जाएगी।
एक जुलाई से 13 जुलाई तक स्नातक पहले सेमेस्टर के प्रवेश होंगे। 14 व 15 जुलाई को छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। स्नातक तीसरे व पांचवे सेमेस्टर और स्नातकोत्तर पहले व तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश 13 से 20 जुलाई तक होंगे। इनकी कक्षाएं 23 जुलाई से चलनी शुरू होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व समितियों को जारी कार्यक्रम का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


