एसएसजे के छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
नार्थ जोन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कुमांऊ विश्वविद्यायल सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।...
नार्थ जोन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कुमांऊ विश्वविद्यायल सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में सुनील तिवारी प्रथम व पोस्टर मैकिंग में उमेश चंडोला तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में सांस्कृतिक सचिव पुनीत आर्या, पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, डा. संजीव आर्या, डा. कुसुमलता आर्या, अंजलि बिष्ट, पूर्णिमा गंगोला, मीरा बोरा, रोहित टम्टा, किरन मेहरा, कुंजिका वर्मा, रागिनी मेहरा, ममता आर्या, सुनील तिवारी, सुनीता बिष्ट, कमल रावत आदि ने भी भाग लिया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि एसएसजे के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।